►Gk in hindi-all about competitive exams-current affairs in hindi


Q1. वह राज्य, जहां भारत के प्रथम कीट संग्रहालय की स्थापना की गई ?

A) तमिलनाडु
B) आंध्र प्रदेश
C) कर्नाटक
D) गुजरात

A) तमिलनाडु✅

26 मार्च 2018 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कोयंबटूर, तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय में कीट संग्रहालय का अनावरण किया। यह संग्रहालय पूरी तरह से कीट पतंग समर्पित है। इस संग्रहालय को 5 करोड़ों रुपए की लागत से 6951 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थापित किया गया। इस संग्रहालय में नमूनों के रूप में संरक्षित कीड़े विभिन्न विकासात्मक चरणों को प्रदर्शित करते हैं। इस संग्रहालय का विषय “Bugs King” है।

Q2. केंद्र सरकार की बहुआयामी “सौभाग्य/Saubhagya” परियोजना का संबंध है ?

A) बालिका शिक्षा
B) घरेलू विद्युतीकरण
C) बाल मृत्यु दर में कमी
D) टूरिज्म को बढ़ावा देना

B) घरेलू विद्युतीकरण✅

सितंबर 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सभी क्षेत्रों में सार्वभौमिक घरेलू विद्युतीकरण हेतु एक बहुआयामी सौभाग्य परियोजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु केंद्र सरकार द्वारा 16,320 करोड़ों रुपए का बजट आवंटन किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए की ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड, दक्षिण भारत इस परियोजना के क्रियान्वयन की नोडल एजेंसी है।

Q3. केंद्र सरकार द्वारा “सौभाग्य परियोजना” के लाभार्थियों का चयन किया जाएगा ?

A) सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2001
B) सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2011
C) सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 1991
D) सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 1981

B) सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2011✅

25 सितंबर 2017 को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) परियोजना का शुभारंभ किया जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी भागों में सार्वभौमिक घरेलू विद्युत वितरण प्राप्त करना है। यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों को लाभ देती है। इस परियोजना का कुल 16,320 करोड रुपए है, जिससे सकल बजटीय सहायता 12,320 करोड रुपए होगी। इस परियोजना में केंद्रीय सहयोग 7% राज्य सहयोग 10% और 30% बैंक ऋण के रूप में वित्तपोषण किया जाएगा इस परियोजना के लाभार्थी का चयन हेतु केंद्र सरकार सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2011 के आंकड़ों का उपयोग करेगी।

Q4. भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के रूप में नियुक्त किया गया ?

A) राज उपाध्याय
B) के विजय राघवन
C) विपिन चंद्र शर्मा
D) राकेश सिंघवी

B) के विजय राघवन✅

कृष्णास्वामी विजय राघवन, जो देश के सबसे प्रतिष्ठित जीवविज्ञानियों में से एक हैं, उन्हें भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के रूप में नियुक्त किया गया है। श्री राघवन 81 वर्षीय आर चिदम्बरम की जगह लेंगे, जो इस पद पर 16 वर्षो से कार्यरत हैं। यह पद वर्ष 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के काल में शुरू हुआ था।

Q5. राष्ट्रीय वार्षिक ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी करने वाला केंद्रीय मंत्रालय है ?
A) ग्रामीण विकास मंत्रालय
B) पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
C) उपरोक्त दोनों
D) उपरोक्त में से कोई नहीं

B) पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय✅

28 मार्च 2018 को पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट 2017-18  का विमोचन किया। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में 93 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों द्वारा शौचालयों का उपयोग किया जाता है, जबकि 70% ग्रामीण क्षेत्र में घरों में शौचालय की व्यवस्था कराई गई है। यह सर्वेक्षण नवंबर 2017 से मार्च 2018 के मध्य आयोजित किया गया जिसमें भारत के कुल 6,136 गांव के 92,040 परिवारों को शामिल किया गया।

❇❇❇❇❇❇❇❇❇❇❇
Previous Post
Next Post
Related Posts